फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर पिंक मून से मंगल हुई रात, घरों में कैद लोगों के लिए खगोलीय घटना ‘पैरिजी-सिजजी’ बनी यादगार

Wed, 08 Apr 2020 04:42 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष का सबसे बड़ा और चमकदार ‘सुपर पिंक मून’ मंगलवार पूरी रात आसमान में नजर आया। इस समय चंद्रमा-पृथ्वी के बीच 3,56,907 किमी की दूरी रह गई जो सामान्य के मुकाबले इस वर्ष सबसे कम थी। इसे ‘पैरिजी’ कहा जाता है। चंद्रमा सामान्य से बड़ा और रोशन तो नजर आया, लेकिन उसका रंग गुलाबी नहीं था।

विज्ञापन


दरसअल पिंक मून नाम अप्रैल महीने में ही उत्तरी अमेरिका में खिलने वाले गुलाबी फूलों की वजह से अप्रैल के चंद्रमा को दिया गया है। इसी समय चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में आए थे, जिसे ‘सिजजी’ कहा जाता है।

कोरोना वायरस की वजह से इस विलक्षण खगोलीय घटना पैरिजी-सिजजी को देखते हुए घर में लॉकडाउन काट रहे नागरिकों के लिए अपने परिवार संग यादगार क्षण गुजारे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें