फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

आखिर कैसे फैलता है कोरोनावायरस, संक्रमित व्यक्ति से कितनी दूरी जरूरी? 10 प्वाइंट में समझें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 08 Mar 2020 11:01 AM IST

सार

भारत में अब कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हो गई है। इनमें से 23 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI


कोरोनावायरस कैसे फैलता है, संक्रमित व्यक्ति से कितनी दूरी जरूरी है? आदि जानकारियां बेहद जरूरी हैं। हम आपको 10 प्वाइंट्स में बता रहे हैं कि किस तरह यह जानलेवा वायरस फैलता है और इससे बचाव के तरीके क्या हैं। 

कैसे फैलता है वायरस?

  • संक्रमित व्यक्ति से छह फीट से कम की दूरी पर कोरोनावायरस का खतरा ज्यादा होता है। 
  • यह जानलेवा वायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
  • कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कोई भी व्यक्ति इसका शिकार हो सकता है। 
  • खांसने और छींकने से कोरोनावायरस फैलता है।
  • संक्रमित व्यक्ति द्वारा छुए टेबल, बेड या अन्य सामान से यह वायरस फैल सकता है।

 

यह हैं बचाव के तरीके

  • संक्रमित व्यक्ति से 6 फीट की दूरी बनाए रखें। 
  • घर से बाहर निकलते समय अपने मुंह को ढक कर रखें, मास्क पहनें।
  • खांसने और छींकने वाले लोगों के संपर्क में आने से पूरी तरह बचें।
  • संक्रमित व्यक्ति द्वारा छुई वस्तुओं को न छुएं।
  • अगर छूना पड़े एक बार अच्छे से हैंडवाश जरूर कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next