फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के कहर से थर्राया पाकिस्तान, 10 दिन तक ऐसे हुई हमले की पूरी तैयारी

Tue, 26 Feb 2019 04:26 PM IST
Harendra Chaudhary न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलवामा हमले का बदला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने अपना दमखम दिखाते हुए पाक अधिकृत कश्मीर में बम बरसाकर कई आतंकी ठिकाने तहस-नहस कर दिए हैं। भारत के 12 मिराज विमानों ने कुल 1000 किलो से ज्यादा बम गिराकर पुलवामा के गुनहगार जैश-ए-मोहम्मद समेत कई संगठनों के ठिकानों को तबाह कर दिया। 

विज्ञापन

 

कैसे बना हमले का प्लान?

लेकिन ये सब अचानक नहीं हुआ। पुलवामा हमले के अगले ही दिन वायुसेना ने कह दिया था कि वो जवाबी कार्रवाई की अगुवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। 

15 फरवरी, सुबह 9.30 बजे- भारतीय वायु सेना अध्यक्ष बीएस धनोआ ने पुलवामा के जवाब में हवाई हमले का विकल्प सामने रखा। जिसे सरकार ने हरी झंडी दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

16 से 20 फरवरी- भारतीय वायु सेना और थल सेना ने मिलकर हेरोन ड्रोन के जरिए एलओसी पर हवाई सर्वेक्षण किया
 

20 से 22 फरवरी- वायु सेना और खुफिया एजेंसियों ने हमले के संभावित ठिकानों का नक्शा तैयार किया
 

21 फरवरी- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को हवाई हमले के लक्ष्यों की जानकारी दी गई

22 फरवरी- वायु सेना का एक स्क्वाड्रन टाइगर्स और सात स्क्वाड्रन बैटल एक्सेज को सक्रिय किया गया
 

22 फरवरी- दो मिराज स्क्वाड्रन ने 12 विमानों को मिशन के लिए चुना
 

24 फरवरी- मध्य भारत में परीक्षण किया गया
 

26 फरवरी- तड़के साढ़े तीन बजे भारतीय वायु सेना के मारक मिराज विमानों ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर 12 आतंकी ठिकानों को तबाह किया

यह भी पढ़ेंः आखिर बालाकोट ही क्यों चुना भारतीय वायुसेना ने, अजहर का लड़का भी ले चुका है यहां ट्रेनिंग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें