भारत पाकिस्तान सीमा पर पिछले कुछ समय से भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की गई है जिससे दोनों देशों के बीच सीमा पर व्यापार बाधित हुआ है।
पिछले दिनों कश्मीर में ड्रग्स क्रॉस बॉर्डर ट्रेड के तहत पाक अधिकृत कश्मीर(पीओके) और सलमाबाद से आने वाले ट्रकों से भारी मात्रा में हेरोइन के भंडार को पुलिस ने जब्त किया है। जिसकी कीमत 300 करोड़ बताई गई। यही नहीं ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच सरहद पार से होने वाले व्यापार पर गहरा प्रभाव पड़ा है। दरअसल पाकिस्तान ड्राइवर की रिहाई के बाद ही व्यापार की बात कर रहा है।
पढ़ें- मिलिए देश के सबसे कम उम्र के स्मगलर से, कारनामे बेहद खतरनाक
बता दें कि क्रॉस बॉर्डर ट्रेड 2008 में शुरू हुआ था। जिसका उद्देशय भारत और पीओके के बीच व्यापार को बढ़ावा देना था लेकिन पिछले कुछ समय से इसमें गड़बड़िया सामने आ रही हैं। जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच व्यापार प्रभावित हुआ है। वहीं पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारी गोलाबारी किए जाने से भी एलओसी पर व्यापार ठप पड़ना भी एक बड़ी वजह है। सीमा के आसपास के जनसंख्या इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।
इस विवाद पर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 'एलओसी के सभी मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों ओर के लोगों को मिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।'
तस्करों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही मुजफ्फराबाद-उड़ी और पूंछ-रावलकोट रूट पर दो ट्रक स्कैनर स्थापित करने जा रही है।