मेवाड़ शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य ने
पद्मावती को प्रमाणपत्र देने के
सेंसर बोर्ड के फैसले पर सवाल उठा दिए हैं। उनका आरोप है कि संजय लीला भंसाली की यह फिल्म ऐतिहासिक किरदारों को गलत तरीके से पेश कर रही है और यह सामाजिक तनाव का कारण बन सकती है।
सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को भेजे पत्र में महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी ने सभी तथ्यों पर विचार नहीं किया और जन भावनाओं का ख्याल नहीं रखा। उन्होंने इसे अक्षमता और मिलीभगत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सामाजिक तनाव का कारण बन सकती है। इतनी जल्दी में फिल्म को प्रमाणपत्र देने और गलतबयानी से सिर्फ सेंसर बोर्ड की बदनामी होगी।
पढ़ें- फिल्म पद्मावती के कई सीन आहत करने वाले, पूरी तरह बैन होनी चाहिएः सांसद साक्षी महाराज