फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में सीवर सफाई के दौरान हुई कई मौत की जांच जारी, होटल मालिक, प्रबंधक गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 06:37 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वड़ोदरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने वड़ोदरा के एक होटल मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। दरअसल यह गिरफ्तारी पिछले हफ्ते सीवर की सफाई के दौरान सात लोगों की मौत के मामले में हुई है। घटना दाभोई तहसील के फरतीकुई गांव की है, जहां एक होटल में सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से चार सफाई कर्मी सहित सात लोग मारे गए थे। मृतकों में होटल के तीन कर्मचारी भी शामिल थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक होटल मालिक हसन अब्बास बोरनीया और उनके भाई और प्रबंधक इमदाद बोरनीया को मंगलवार को शहर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। इस बीच, स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंप कर होटल मालिक पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें