गुजरात में बारात के दौरान दूल्हे के घोड़ा बग्घी में आग लग गई। हालांकि दूल्हे या किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक मामला पंचमहल जिले का है यहां एक शख्स की बारात बड़ी धूमधाम से आगे बढ़ रही थी तभी बग्घी में आग लग गई।
विज्ञापन
दूल्हे के साथ घोड़ा बग्घी में कुछ बच्चे भी बैठे थे, घोड़ागाड़ी विवाह स्थल की ओर बढ़ रही थी, लोग बारात में नाच रहे थे और पटाखे फोड़े जा रहे थे। दूल्हे की घोड़ा गाड़ी में कुछ पटाखे भी रखे हुए थे। पटाखों में चिंगारी के जाने से उन्होंने आग पकड़ ली और घोड़ा बग्घी में लगे घोड़े सुरक्षित रहे।
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया काबू
अचानक लगी आग से इलाके में दहशत फैल गई। राहगीरों ने आस-पास की दुकानों से आग बुझाने के लिए दौड़ लगाई और दूल्हे और शादी पार्टी के अन्य सदस्यों को समय पर बचाते हुए आग पर काबू पा लिया।