फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को छत से फेंकने वाला वीडियो वायरल, पकड़ने वाले को एक लाख का इनाम

Wed, 06 Jul 2016 11:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Sally Kannan/Facebook
विज्ञापन
बेजुबान पूंच हिलाकर सनकी शख्स से रहम की भीख मांग रहा था और वह शख्स कैमरे पर हंस रहा था। आखिर में उस शख्स ने ऐसी करतूत को अंजाम दिया कि रासक्ष भी थर्रा जाए।
विज्ञापन


वीडियो में दिखाए गए एक सनकी शख्स ने बेजुबान कुत्ते को ऊंची इमारत की छत से नीचे फेंक दिया। कुत्ता हवा में तैरता हुआ नीचे गिरा और चीखता रहा।

पशु हिंसा का यह वीडियो फेसबुक और व्हॉट्सऐप पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुत्ते को छत से फेंकने की पूरी हरकत कैद है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस वारदात को कब और कहां अंजाम दिया गया? अगली स्लाइड में देखें वीडियो।
विज्ञापन

पशु हिंसा की वारदात की शिकायत पुलिस में दर्ज

- फोटो : Sally Kannan/Facebook
वीडियो में कुत्ते को बेरहमी से नीचे फेंकने वाले शख्स का चेहरा साफ दिख रहा है, लेकिन वह है कौन और कहां का रहने वाला है, इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। 

ह्यूमन सोसायटी इंटरनेशनल में आउटरीच कंसल्टेंट सैली कन्नन ने कुत्ते के साथ की गई हिंसा का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। सैली ने वारदात की सही जानकारी मुहैया कराने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा भी अपनी फेसबुक पोस्ट में की है।

कन्नन ने बाद में फेसबुक पर यह भी जानकारी दी कि उनके मित्र एंटनी रबिन ने चेन्नई के कमिश्नर से मुलाकात कर इस बारे में शिकायत दर्ज करा दी है।

देखें वीडियो-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें