फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: झूठी शान की खातिर दलित युवक और मुस्लिम लड़की की हत्या

Thu, 24 Jun 2021 01:36 PM IST
अजय सिंह पीटीआई, विजयपुरा

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता और उसके भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक व्यक्ति फरार है।
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में कथित तौर पर झूठी शान की खातिर हत्या का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी और एक दलित युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उनके बीच प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन


विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक अनुपम अग्रवाल ने पीटीआई को बताया कि लड़की के पिता और उसके भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक व्यक्ति फरार है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार को विजयपुरा के देवरा हिप्पारागी तालुक के सालादाहल्ली गांव में हुई जिसमें 19 वर्षीय बसवराजू और 16 वर्षीय दावालाबी पर हमला हुआ। मुस्लिम परिवार ने पहले भी लड़के को लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी थी लेकिन उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर लड़का-लड़की एक खेत में थे तभी लड़की का पिता और भाई, तीन अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए और दोनों पर पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। उनकी हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को इस मामले में दो लोगों को और फिर बृहस्पतिवार अन्य दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें