फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honor Killing in Tamil Nadu: मां ने की बेटी की हत्या, दूसरी जाति के युवक से प्यार की ऐसी दी सजा

Thu, 24 Nov 2022 12:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

मृतका नर्सिंग की छात्र थी और कोयंबटूर में पढ़ रही थी। उसकी हत्या के बाद मां ने भी खुदकुशी की कोशिश की। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मां व उसका परिवार अपनी बेटी की शादी अपने ही समुदाय में करना चाहते थे, लेकिन बेटी इसके लिए तैयार नहीं हुई। 

विज्ञापन
तमिलनाडु में ऑनर किलिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के श्रद्धा व मथुरा के आयुषी हत्याकांड को लोग अभी भूले भी नहीं हैं कि अब तमिलनाडु में ऑनर किलिंग की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक मां ने ही अपनी 20 साल की बेटी की हत्या कर डाली। इसकी वजह यह थी कि वह दूसरी जाति के युवक से प्यार करती थी और उसके साथ उसके संबंध थे। 

विज्ञापन


मृतका नर्सिंग की छात्र थी और कोयंबटूर में पढ़ रही थी। उसकी हत्या के बाद मां ने भी खुदकुशी की कोशिश की। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मां व उसका परिवार अपनी बेटी की शादी अपने ही समुदाय में करना चाहते थे, लेकिन बेटी इसके लिए तैयार नहीं हुई। 

मथुरा में आयुषी की पिता ने ही की थी हत्या
हाल ही में मथुरा में पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। वजह ये थी कि आयुषी ने अपनी मर्जी से शादी कर ली थी, जो घर वालों को मंजूर नहीं थी। थाना राया क्षेत्र में 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 108 की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में खून से लथपथ ट्रॉली बैग में बीसीए की छात्रा आयुषी (22) का शव मिला था। पुलिस ने 48 घंटे में आयुषी की पहचान कर 21 नवंबर को हत्याकांड का खुलासा कर हत्या के आरोपी पिता नितेश और मां ब्रजबाला को गिरफ्तार कर लिया। 22 नवंबर को दंपती को जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


ऑनर किलिंग के नाम पर हर साल 5 हजार हत्याएं
आयुषी का मामला इकलौता नहीं है। देश में लगातार लड़के-लड़कियां ऑनर किलिंग का शिकार हो रहे हैं। ऑनर किलिंग का मतलब है कि अपने ही परिवार में किसी व्यक्ति की हत्या इसलिए कर दी जाती है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल दुनिया में 5 हजार लड़कियां ऑनर किलिंग की भेंट चढ़ जाती हैं। तथाकथित 'इज्जत' के नाम पर बेटे या बेटियों को परिवार के ही लोग मौत के घाट उतार देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें