फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेमोरी मशीन के नाम से मशहूर हैं यह दो बहनें, अंग्रेजी अंताक्षरी में भी महारथ हासिल 

Mon, 02 Jul 2018 05:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित होने वाली सगी बहनें 11 वर्षीय हंसी सिंह और 13 वर्षीय हनी के हुनर एक बार फिर प्रदेश में सराहा गया है। इसके बाद जिले में मेमोरी मशीन के नाम से प्रसिद्ध सगी बहनों की सराहना हो रही है। हनी और हंसी मूल रूप से बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां संतोष की रहने वाली है।

विज्ञापन


वर्तमान समय में वह मां सीमा और पिता दिग्विजय सिंह के साथ पटेल नगर में रहती हैं। पिता एक प्राइवेट कॉलेज में शिक्षक तो मां गृहणी हैं। हनी राधा माधव पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ और हंसी बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा है। दोनों बहनों के हुनर की बात करें तो वह तीन मिनट में 250 और 54 मिनट में 1600 सवालों के जवाब दे सकती हैं।

उनके सामान्य ज्ञान को लेकर ही उन्हें मेमोरी मशीन के नाम से प्रसिद्धि हासिल हैं। अंग्रेजी अंत्याक्षरी में भी दोनों बहनों को महारत हैं। इसके लिए वह देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहले भी कई बार पुरस्कृत हो चुकी हैं।
विज्ञापन


दोनों बहनें माता-पिता के साथ ही आती-जाती हैं। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री से मिले पुरस्कार के बाद न सिर्फ परिवार बल्कि जिले का नाम दोनों बहनों के हुनर से रोशन हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें