फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में ऑनलाइन ठगी बढ़ी, लें साइबर दोस्त का सहारा

Mon, 13 Apr 2020 06:56 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साइबर दोस्त - फोटो : social media
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण लोग घरों से ऑनलाइन रहकर काम कर रहे हैं। उनके ऑनलाइन होने का फायदा उठाने के लिए साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। लोगों को साइबर या ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए गृह मंत्रालय ने ट्विटर पर साइबर दोस्त नामक हैंडल शुरू किया है। रविवार को इस हैंडल पर साइबर सुरक्षा के लिए कई सुझाव दिए गए। सरकार ने कहा, इस ट्विटर हैंडल पर ऑनलाइन ठगी के मामलों में मदद दी जाएगी।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने घर से अपना काम करने वाले लोगों को साइबर दोस्त ट्विटर हैंडल फॉलो करने को कहा है। राष्ट्र क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी साइबर अपराध से जुड़ी जानकारियां दी जा रही हैं। मंत्रालय ने लोगों से साइबर क्राइम रिपोर्ट करने को भी कहा है।




इन दिनों अधिकतर जानकारियां ऑनलाइन रहती हैं। इनमें बैंक सेवाओं समेत सभी जरूरी बुनियादी सूचनाएं शामिल होती हैं। साइबर दोस्त के जरिए सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर हैकिंग का पता लगाने जैसे साइबर अपराधों पर कार्रवाई की जा सकेगी। यह बच्चों के लिए इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी जानकारी देता है।
विज्ञापन


कैसे करें कार्रवाई, मिलेगा जवाब
साइबर दोस्त पीड़ितों को बताता है कि शिकायत करने के लिए सही माध्यम कौनसा है। लोग ट्विटर हैंडल की फीड पर सवाल पोस्ट कर सकते हैं और क्या कार्रवाई की जाए, इससे जुड़े जवाब पा सकते हैं। इसके साथ ही सामान्य लोगों और सरकारी अधिकारियों के लिए भी टिप्स पोस्ट किए जाते हैं, ताकि साइबर सिक्यॉरिटी से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी उन्हें मिलती रहे। यह ट्विटर हैंडल लोगो के बीच जागरुकता फैलाने का भी काम कर रही है ताकि दिन-ब-दिन बढ़ रही फेक न्यूज का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें