फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने टेंपो ड्राइवर और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प पर दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Mon, 17 Jun 2019 08:28 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टेंपो ड्राइवर की पिटाई करते दिल्ली पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम दिल्ली में एक टेंपो ड्राइवर और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प का वीडियो सामने आने के बाद गृह मंत्रालय ने सोमवार को दिल्ली पुलिस से एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से बात की और उनसे तुरंत कार्रवाई के लिए कहा है। 
विज्ञापन


रेड्डी ने ट्वीट किया, "आर पी सिंह खालसा के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में मुखर्जी नगर थाना के अंतर्गत हुई घटना के संबंध में आज मुझसे मुलाकात की। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त से बात की और तुरंत कार्रवाई का निर्देश देते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है।"

बता दें कि दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में रविवार शाम पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) और ग्रामीण सेवा के एक टेंपो के बीच टक्कर हो गई थी। इस पर टेंपो चालक और पुलिसकर्मियों में कहासुनी होने लगी। टेम्पो चालक ने एएसआई पर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने टेंपो चालक व बेटे की बीच सड़क पर डंडों से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें