फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने भारत-पाक सीमा की जगह लगा दी स्पेन मोरक्को बॉर्डर की तस्वीर

Thu, 15 Jun 2017 09:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
 गृह मंत्रालय ने एक बड़ी गड़बड़ी के चलते अपनी वार्षिक रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान सीमा की जगह मोरक्को-स्पेन बॉर्डर की तस्वीर लगा दी। मामले के संज्ञान में आने के बाद केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने कहा है कि अगर कोई गलती हुई है तो मंत्रालय माफी मांगेगा। 
विज्ञापन


यह तस्वीर हाल ही में गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2016 -17 में बॉर्डर पर लगी तेज रोशनी की लाइटों की विस्तृत जानकारी के साथ छपी थी। इसका कैप्शन भी ‘सीमा पर तेज रोशनी वाली लाइटें’ था। हालांकि मामला बुधवार को प्रकाश में आया जिसमें यह स्पष्ट हो गया कि तस्वीर में भारत-पाकिस्तान सीमा की जगह गलती से स्पेन-मोरक्को सीमा की तस्वीर लग गई थी।

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय के अधिकारी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस्तेमाल की गई तस्वीर कहां से प्राप्त हुई थी। माना जा रहा है कि बीएसएफ ने यह तस्वीर उपलब्ध कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें