गृहमंत्रालय ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), निजी सचिव भर्ती नियम, 2020 को अधिसूचित कर दिया है। ये नियम ही गृहमंत्रालय के तहत एनसीबी में निजी सचिव के पद पर भर्ती की प्रणाली को नियंत्रित करेंगे। अधिसूचना के अनुसार, निजी सचिव के पदों पर रिक्तियां कार्यबोझ पर निर्भर करेंगी। साथ ही ये ग्रुप बी के तहत आएंगी और वेतनमान 44,900-1,42,400 रुपये होगा।