फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, लूटी जा सकती हैं एटीएम कैश वैन

Fri, 11 Nov 2016 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बड़े नोट बैन होने के बाद बैंकों में नोट बदलवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है ऐसे में बैंकों में नकदी की भारी जरूरत को देखते हुए लगातार नोट सप्लाई की व्यवस्‍था जरूरी हो गई। 
विज्ञापन


ऐसे में आपराधिक तत्व इन कैश वैन से लूटपाट भी कर सकते हैं। इसी आशंका के चलते गृहमंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बैंकों और एटीएम की कैश वैन को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

मंत्रालय को यह भी आशंका है कि नकदी न मिलने के कारण आमजन में असंतोष बढ़ने के कारण कानून व्यवस्‍था की समस्या आ सकती है ऐसे में जरूरी है कि बैंकों की कैश वैन की पुख्ता सुरक्षा की जाए। 
विज्ञापन


गृहमंत्रालय की ओर से तीन वरिष्ठ अधिकारियों को इसके लिए नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों के संपर्क में रहकर बैंक और एटीएम कैश वन की सुरक्षा व्यवस्‍था की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि हर तीन चार घंटे पर इस संबंध में सभी राज्यों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

बैंकों के बाहर लंबी लंबी लाइनों से सुरक्षा व्यवस्‍था बिगड़ने का डर

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोटों को वापस लेने के बाद से ही लगातार देशभर में अफरातफरी का माहौल है। बैंकों के बाहर नोट बदलने के लिए लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। कई जगह तो लोगों में धक्का मुक्की और झड़प की खबरें भी आ रही हैं।

इसको देखते हुए सभी जगह पर पुलिस और सुरक्षाबलों को बैंकों और डाकघरों के बाहर तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। वहीं लोगों में अफरातफरी और नाराजगी का अंदाजा सरकार को भी है।

यही कारण है कि एक के बाद एक केंद्र सरकार के मंत्री आकर जनता के सामने सरकार का पक्ष रख रहे हैं। कल जहां केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और धर्मेन्द्र प्रधान ने सरकार का पक्ष रखा था वहीं आज वैंकया नायडू और भाजपा अध्यक्ष ने सरकार का पक्ष रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें