कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग के बीच केंद्र सरकार ने राजधानी में सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली में सीएपीएफ के जवानों की संख्या बढ़ा दी है। देश की राजधानी में सीएपीएफ की 100 कंपनियों को तैनात किया गया है।
कोरोना वायरस का कहर
कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में करीब 47 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 935,957 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। यह महामारी दुनियाभर के 203 देशों में कहर बन कर टूटी है। भारत की बात करें तो यहां अब तक कोरोना वायरस महामारी के कारण 50 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 1965 पहुंच गई है।