फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन पर लगाया प्रतिबंध

Wed, 06 Feb 2019 12:56 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कश्मीर की स्वतंत्रता के नाम पर लड़ने वाले और कई आतंकवादी घटनाओं में लिप्त जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा है कि केंद्र सरकार का ऐसा मानना है कि तहरीक-उल-मुजाहिदीन(टीयूएम) कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल है। इस संगठन ने भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया है। 

मंत्रालय ने कहा कि इस संगठन के सदस्यों को विदेश में बैठे इनके आकाओं से वित्तीय और साजो सामान संबंधी सहायता भी मिल रही है। तहरीक-उल-मुजाहिदीन 1990 में अस्तित्व में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें