फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती पर न भड़के हिंसा की आग, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किया अलर्ट

Thu, 12 Apr 2018 09:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर किसी भी प्रकार की अनहोनी को टालने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है। गृह मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर इस दिन खास एहतियात बरतने और संवदेनशील जगहों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि इस दौरान जानमाल की हानि, हिंसा जैसी घटनाएं किसी भी सूरत में न हो। 

गौरतलब है कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ बीते दो अप्रैल को दलित संगठनों के भारत बंद के जवाब में 10 अप्रैल को आरक्षण के विरोध में दूसरे पक्ष की ओर से बुलाए गए जवाबी भारत बंद के कारण केंद्र को आंबेडकर जयंती पर अशांति फैलने का अंदेशा है। 

गृह मंत्रालय के एडवाइजरी में कहा गया है कि संवदेनशील इलाकों की पहचान कर वहां हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकारें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दें। जरूरत पड़ने पर निषेधात्मक आदेश जारी किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों से यह भी कहा गया है कि जयंती के दौरान हर हाल में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था हो, जिससे हिंसा की रत्ती भर की संभावनाओं को भी टाला जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें