देश में शुरू हुई प्रतिमा तोड़ने की घटनाओं के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत का कल्चर किसी की प्रतिमा तोड़ने की इजाजत नहीं देता।
अमृतसर के ऐतिहासिक जलियांवाला बाग में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद
राजनाथ ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'भले आप उनकी विचारधारा से सहमत हो या न हो लेकिन हिंसा भारत के कल्चर का हिस्सा नहीं हो सकती। जो भी मूर्ति तोड़ेगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि नॉर्थ-ईस्ट में चुनावी नतीजों के ऐलान के बाद देशभर में मूर्ति तोड़ने का सिलसिला तेज हो गया। त्रिपुरा में
लेनिन और तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति तोड़े जाने की घटनाएं सामने आई हैं। जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से भी इस पर नाराजगी जाहिर की गई है।