फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha: 'गृहमंत्री को ठीक होने के लिए एक दिन की जरूरत थी', राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने पर TMC तंज

Thu, 20 Mar 2025 06:53 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rajya Sabha: एक दिन पहले राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और टीएमसी सांसद साकेत गोखले के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। वहीं आज उच्च सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर टीएमसी की तरफ से गृह मंत्री पर तंज कसा गया है।
विज्ञापन
अमित शाह पर डोला सेन ने कसा तंज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार यानी आज राज्यसभा की कार्यवाही बिना किसी कामकाज के पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। इसे लेकर केंद्र पर हमला बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता डोला सेन ने कहा कि बुधवार को उनकी पार्टी के सहयोगी साकेत गोखले के भाषण के बाद गृह मंत्री अमित शाह को शायद ठीक होने के लिए एक दिन की जरूरत है। बता दें कि, गुरुवार को उच्च सदन का कामकाज कई बार स्थगित हुआ और कोई कामकाज नहीं हुआ, सिवाय कागजात रखने के, क्योंकि डीएमके के सांसद परिसीमन के खिलाफ नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर आए थे। इससे पहले सदन में बुधवार को गृह मंत्रालय के कामकाज पर बहस हुई थी। जिसकी शुरुआत टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rajya Sabha: 'चुनाव जीता हूं, किसी की कृपा से नहीं आया', गृह मंत्री शाह और टीएमसी नेता के बीच तीखी नोकझोंक

टीएमसी सांसद के भाषण पर हुआ था हंगामा
उनके भाषण से सदन में हंगामा शुरू हो गया, जिसमें भाजपा सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कुछ टिप्पणियों का विरोध किया। सदन के नेता जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने टीएमसी सांसद के बोलने के दौरान हस्तक्षेप किया, जबकि सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच नाराजगी भरी बहस भी देखी गई।
विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने गृह मंत्री पर कसा तंज
वहीं टीएमसी सांसद डोला सेन, जिन्हें गुरुवार को फिर से शुरू होने वाली बहस में टीएमसी की दूसरी वक्ता माना जा रहा था, ने कहा कि वह अपने भाषण के लिए तैयार थीं, लेकिन सदन नहीं चला। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'मैं गृह मंत्रालय की सात विफलताओं को उजागर करने के लिए अपने भाषण के साथ तैयार थी... लेकिन शायद, बुधवार को साकेत गोखले के भाषण के बाद, अमित शाह को ठीक होने के लिए एक दिन की जरुरत थी।'

यह भी पढ़ें - ECI: चुनाव प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आयोग ने उठाए कदम, नए CEC ज्ञानेश कुमार ने एक महीने में लिए अहम फैसले
विज्ञापन


शिवसेना नेता ने भी अमित शाह पर साधा निशाना
इसके बाद टीएमसी नेता के शब्दों को दोहराते हुए, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, 'बुधवार को साकेत गोखले ने जिस तरह से बात की, गृह मंत्री इतने गुस्से में थे कि उन्हें ठीक होने के लिए एक दिन की आवश्यकता थी, यही कारण है कि सदन को बार-बार स्थगित किया जा रहा है।' उन्होंने कहा, 'गुरुवार को सदन स्थगित करने का कोई मुद्दा नहीं था। हम कार्यवाही में भाग लेने आए थे, गृह मंत्री को जवाब देना था'।

साकेत गोखले और अमित शाह के बीच बहस
बता दें कि, गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान, साकेत गोखले ने गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री सवाल पूछने से पहले ही डरे हुए लगते हैं। अमित शाह ने टीएमसी सांसद पर पलटवार करते हुए कहा कि डरने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि उन्हें सात बार लोगों ने चुना है और वे किसी की दया पर सदन में नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें