रैली को संबोधित करते हुए कहा, बंगाल में किसानों की समस्याओं का समाधान पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। बंगाल में मजदूरों की समस्याओं का समाधान पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। बंगाल में लगातार हो रहे विस्फोटों और हमलों का हल पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है।
टीएमसी जितना हमला करेगी, हम उतना जीत की ओर बढ़ेंगे
अमित शाह ने कहा, 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में अपनी जान गंवाई है, लेकिन हम नीचे झुकेंगे नहीं। जितना अधिक टीएमसी हम पर हमला करेगी, उतनी ही आक्रामक तरीके से हम जीत की ओर बढ़ेंगे।
मां माटी मानुष के नारे को टोलबाजी, तुष्टीकरण और भतीजावाद में परिवर्तित किया
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, भाजपा में जो लोग आज आ रहे हैं वो मां माटी मानुष के नारे के साथ निकले थें। लेकिन ममता दीदी की सरकार ने मां माटी मानुष के नारे को टोलबाजी, तुष्टीकरण और भतीजावाद में परिवर्तित कर दिया।
गृह मंत्री ने कहा, आपने बंगाल में विकास का वादा किया था। ऐसा कभी नहीं हुआ। भ्रष्टाचार बढ़ा, गुंडागर्दी बढ़ी। पीएम मोदी द्वारा अम्फान के दौरान भेजा गया सारा पैसा टीएमसी गुंडों की जेब में चला गया।
सभी पार्टी से अच्छे लोग पीएम मोदी से जुड़ रहे
अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, शुभेंदु भाई के नेतृत्व में कांग्रेस, तृणमूल, सीपीएम सभी पार्टी से अच्छे लोग आज भाजपा में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा से जुड़े हैं।
युवाओं से पूछना चाहूंगा, बंगाल में विकास क्यों नहीं हुआ
गृह मंत्री ने कहा, मैं बंगाल के युवाओं से पूछना चाहता हूं-आपका क्या दोष है? बंगाल में विकास क्यों नहीं हुआ? मैं बंगाल के किसानों से पूछना चाहता हूं-पीएम मोदी द्वारा भेजे जा रहे सालाना 6,000 रुपये आपको क्यों नहीं मिल रहे हैं?
गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ममता दीदी कहती हैं कि भाजपा दूसरे लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। मैं उन्हें कांग्रेस में उनके दिनों की याद दिलाना चाहता हूं। बंगाल के लोग बंगाल की स्थिति को बदलने के लिए भाजपा के साथ आ रहे हैं, तो वह चिंतित क्यों है? उन्होंने कहा, आज पश्चिम बंगाल में हमारे साथ एक एमपी, नौ एमएलए, एक एक्स मिनिस्टर, एक एमओएस, 15 काउंसलर, 45 चेयरमैन और जिला पंचायत के दो अध्यक्ष जुड़े हैं।
बंगाल की आर्थिक स्थिति खराब, सौंपनी होगी पीएम मोदी को बागडोर: सुवेंदु अधिकारी
रैली को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति बहुत खराब स्थिति में है। अगर राज्य को इससे मुक्त करना है, तो इसकी बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने की जरूरत है।
किसान के घर किया भोजन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने मिदनापुर जिले के बेलीजुरी गांव में एक किसान के घर भोजन किया।
अमित शाह ने की सिद्धेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना
गृह मंत्री अमित शाह ने मिदनापुर के सिद्धेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा महासचिव और बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
गृह मंत्री ने अमित शाह ने कहा, यह मेरा सौभाग्य है कि मैं महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के घर की मिट्टी को अपने माथे से स्पर्श कर पाया। वह खुशी-खुशी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए बलिदान देते हुए फांसी पर चढ़ गए।
खुदीराम बोस की मूर्ति को पुष्पांजलि अर्पित की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुदीराम बोस के पश्चिमी मिदनापुर स्थित पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें पुष्पांजिल अर्पित की। इसके अलावा शाह ने बोस के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की और उन्हें मानद माला पहनाकर सम्मानित किया।
स्वामी विवेकानंद को अर्पित की श्रद्धांजलि
गृह मंत्री शाह ने कोलकाता के रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। वह मिदनापुर में लोगों को संबोधित भी करेंगे।
मिदनापुर में 'अमित शाह गो बैक' के पोस्टर लगे
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचने से पहले कई जगहों पर 'अमित शाह गो बैक' के पोस्टर लगाए गए हैं।