फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Arunachal Visit: दो दिवसीय अरुणाचल दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, रामकृष्ण मिशन आश्रम का किया दौरा 

Sat, 21 May 2022 01:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर

सार

शाह अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे व आधारशिला रखेंगे। वह चीन-भारत सीमा पर अग्रिम इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों के साथ बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। शनिवार सुबह वह यहां के तिरप जिला पहुंचे, जहां गृहमंत्री का स्वागत किया गया। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद शाह जिले के नरोत्तम नगर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री ने रामकृष्ण मिशन के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज से पहले पूर्वोत्तर की भाषाओं की किसी को चिंता नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां की भाषा को महत्व दिया। उन्होंने कहा 2014 में सत्ता में आने के बाद से अब तक प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों व केंद्र के बीच मतभेदों को दूर करने का काम किया है। जानकारी के मुताबिक, शाह अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे व आधारशिला रखेंगे। वह चीन-भारत सीमा पर अग्रिम इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों के साथ बातचीत भी करेंगे।


अमित शाह का दूसरा अरुणाचल दौरा
गृहमंत्री इस दौरान नागरिक समाज के साथ भी बातचीत करेंगे। गृहमंत्री के तौर पर यह शाह का अरुणाचल प्रदेश का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने 34वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए फरवरी 2020 में पूर्वोत्तर राज्य का दौरा किया था। तब उनके दौरे का चीन ने कड़ा विरोध किया था। अधिकारियों ने बताया कि शाह लोहित जिले के वाक्रो में भगवान परशुराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे और करीब 40 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन


सुरक्षा अधिकारियों संग करेंगे बैठक
अधिकारियों ने बताया कि बाद में शाह नामसाई जनरल ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री नामसाई में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स, बीआरओ और राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के कर्मियों के साथ सुरक्षा और विकास समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा दिल्ली रवाना होने से पहले उनके साथ भोजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें