फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते अमित शाह कश्मीर दौर पर जाएंगे, सकते में आए विपक्षी दल

Sat, 03 Aug 2019 06:26 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले हफ्ते कश्मीर का दौरा करेंगे 
  • खबर के मीडिया में आते ही विपक्षी दलों के नेता सकते आए
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा परिस्थितियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले हफ्ते कश्मीर का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा बहुत अहम माना जा रहा है। जैसे ही यह खबर मीडिया में आई, विपक्षी दलों के नेता सकते में आ गए हैं। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि अमित शाह का दौरा कितने दिन का होगा, लेकिन माना जा रहा है कि वे दो दिन के लिए वहां पर ठहरेंगे। इस दौरान उच्चाधिकारियों से बातचीत के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। कश्मीर में अतिरिक्त सैन्य बलों की उपस्थिति, अमरनाथ यात्रा को रोकना और सैलानियों व दूसरे राज्यों के नागरिकों को वापस आने की एडवायजरी के बीच अमित शाह के दौरे ने राजनीतिक दलों में जबरदस्त हलचल मचा दी है।

विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार इस बार कश्मीर में आतंकवाद की समस्या को जड़ से खत्म करने का मन बना चुकी है। इसके लिए सरकार ने एक खास रणनीति बनाई है, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसका खुलासा नहीं किया गया है। पाकिस्तान भी कहीं न कहीं यह बात समझ चुका है कि भारत अब अपने तरीके से कश्मीर में फैले आतंकवाद को खत्म कर देगा। इसके चलते पाकिस्तान के विदेश मंत्री कई दिनों से अमेरिकी मध्यस्थता का राग अलाप रहे हैं। दो सप्ताह पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर समस्या पर बड़ा बयान दिया था। 

बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन द्वारा बनाए गए एक पुल का उद्घाटन करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि कश्मीर की समस्या तो अब हल होकर रहेगी। भारत इसे अपने तरीके से हल करेगा। दुनिया की कोई भी ताकत हमें ऐसा करने से रोक नहीं सकती। रक्षामंत्री ने कहा, अगर कोई बातचीत के रास्ते से कश्मीर की समस्या का समाधान नहीं होने देना चाहता है, तो हमें अच्छी तरह से पता है कि इसका हल कैसे निकाला जा सकता है। गृहमंत्री अमित शाह इससे पहले भी कश्मीर का दो दिवसीय दौरा कर चुके हैं। उसके बाद से ही यह लगने लगा था कि कश्मीर में अब सरकार कोई बड़ा कदम उठाने जा रही है।

मोदी सरकार-2 में कश्मीर में होती रही हैं ये हलचल

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय दौरा किया।
  • नए जम्मू-कश्मीर को लेकर राज्यपाल सत्यपाल मलिक, वरिष्ठ अधिकारियों और सामान्य जन से बातचीत की।
  • इनके बाद एनएसए अजीत दोभाल भी दो दिन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के तीनों सलाहकारों के साथ बैठक की। मुख्यसचिव, डीजीपी और इंटेलीजेंस के अफसरों से अपडेट लिया। बताया जा रहा है कि वहां की सिविल सोसायटी के कई लोगों ने भी डोभाल के साथ चर्चा की है।
  • एक सप्ताह बाद रॉ सेक्रेट्री सामंत गोयल भी दो दिन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच गए। उन्होंने कई जगहों पर बैठकें की। वे सीमावर्ती इलाकों में भी गए। उन्होंने आतंकियों के छिपे होने के अलर्ट, सीमा पार से मिल रही मदद और स्थानीय लोगों के वेश में पाक समर्थित आतंकी समूहों के गुर्गे, आदि की जानकारी ली थी।
  • एनआईए और इनकम टैक्स विभाग ने कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापे मारे।
  • प्रवर्तन निदेशालय ने भी वित्तीय संस्थानों के रिकॉर्ड खंगाले। 
  • जेएंडके कॉडर के आईपीएस एवं एनआईए के आईजी मुकेश सिंह को विशेष समन्वयक बनाया गया। 
  • आईजी एसपी पनी का रॉ में तबादला हुआ, लेकिन उन्हें एनआईए के साथ कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई। 
  • जम्मू कश्मीर पुलिस में कानून व्यवस्था के एडीजी के पद पर कार्यरत मुनीर खान को अचानक एक साल का सेवा विस्तार दे दिया गया है। 
  • इतना ही नहीं, राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकारों की संख्या बढ़ाकर चार कर दी गई है। फारुख खान को जेएंडके की राजनीति का विशेष रणनीतिकार माना जाता है। हालांकि वे भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों केंद्र के कई वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक कर नए जम्मू कश्मीर की राह का खाका तैयार किया था।
  • आईपीएस अफसर राहुल रस्गोत्रा, जिनका आईबी विंग की जेएंडके इकाई से तबादला हो गया था, उन्हें अब वहीं पर रखा गया है। 
  • सीआरपीएफ के पूर्व डीजी के.विजय कुमार और आईबी के पूर्व डायरेक्टर दिनेश्वर शर्मा की अहम बैठक में तय हुआ कि जेएंडके में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई जाए। 
  • अगले ही दिन 10 हजार से ज्यादा जवानों को जेएंडके में उतार दिया गया। 
  • 28 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर पर फोकस किया। उन्होंने कहा, विकास की मदद से बंदूक और बमों पर विजय पाई जा सकती है। पहली बार जम्मू कश्मीर में अधिकारी लोगों के घर पर जाकर उनसे समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं।
  • 30 जुलाई को दिल्ली में जम्मू-कश्मीर भाजपा इकाई के कोर ग्रुप की अहम बैठक।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें