फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस लॉकडाउन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्रियों से बात

Thu, 28 May 2020 10:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • लॉकडाउन को लेकर शाह ने जाने मुख्यमंत्रियों के विचार
  • 25 मार्च को हुई थी देशव्यापी लॉकडाउन ओकी शुरुआत
  • 31 मई को समाप्त होना है लॉकडाउन का चौथा चरण
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार देर शाम सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन के संबंध में बात की। इस दौरान शाह ने मुख्यमंत्रियों से कोरोना वायरस के बारे में उनके विचार जाने। वार्ता में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने या न बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


बता दें कि देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन की शुरुआत की गई थी। देश में लॉकडाउन का फिलहाल चौथा चरण चल रहा है जो 31 मई को समाप्त होगा। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के शुरुआती दौर में आम जनजीवन को पूरी तरह से रोक दिया गया था, लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए थे। 

आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, समय के साथ लॉकडाउन में राहतें दी गई हैं। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,58,333 हो गई है, जिनमें से 86,110 सक्रिय मामले हैं, 67,692 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें