फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए आवास में शिफ्ट हुए अमित शाह, पुराने बंगले के आधे लॉन का ही करते थे इस्तेमाल

Wed, 28 Aug 2019 08:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Atal bihari vajpayee Bunglaw - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को कृष्ण मेनन मार्ग पर स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए। यह आवास उनके पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्तेमाल किया करते थे। उनके निधन के बाद यह आवास रिक्त हो गया था। इसके पहले अमित शाह अकबर रोड के उस आवास पर रहते थे, जिससे कुछ ही दूरी पर कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय हुआ करता है। लुटियन जोन में राष्ट्रपति भवन और संसद के पास स्थित इस क्षेत्र को दिल्ली की सबसे सुरक्षित एरिया माना जाता है।

करते हैं आधे बंगले का इस्तेमाल

पिछले बंगले की एक बात अमित शाह को दूसरे राजनेताओं से जुदा करती है। ज्यादातर नेता अपने लिए बड़ा बंगला पाने की कोशिश करते हैं, जिससे लोगों पर अपनी धमक का अहसास कराया जा सके। लेकिन अमित शाह उन चंद नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपने पूरे बंगले का कभी इस्तेमाल ही नहीं किया। वे अकबर रोड स्थित बंगले के आधे लॉन का ही इस्तेमाल करते थे। इसके पीछे उनका तर्क था कि पूरा बंगले का इस्तेमाल करने पर ज्यादा पानी की खपत होगी। इसलिए पानी बचाने के लिए वे आधे बंगले में ही रहते थे। इसमें उनके व्यक्तिगत आवास से लेकर पार्टी के लिए एक छोटा ऑफिस भी हुआ करता था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें