फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujrat: अमित शाह ने की प्लास्टिक मुक्त गांव अभियान की शुरुआत, बोले- लोगों का जागरूक होना जरूरी

Mon, 16 Jan 2023 09:19 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गांधीनगर

सार

गृह मंत्री ने कहा, गुजरात चुनाव के नतीजे राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इससे यह संदेश गया है कि नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाएंगे।
 
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा, स्वच्छता ही स्वास्थ्य की प्राथमिक शर्त है और जब तक सभी लोग जागरूक नहीं होंगे, तब तक कोई भी सरकार हमारे क्षेत्र को स्वच्छ नहीं बना सकती।
विज्ञापन


शाह ने गुजरात के गांधीनगर में लगभग 50 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास और मोटी आदरज से प्लास्टिक मुक्त गांव अभियान की शुरुआत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, आज मोटी आदरज में 50 करोड़ रुपये की लागत के स्वास्थ्य संबंधी विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां बड़ा हेल्थ सेंटर बनाने वाला है और इसके बनने से सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राप्त किया जा सकेगा।

स्काउट गाइड के प्रशिक्षण केंद्र के आवासीय भवन का किया उद्घाटन : इसके अलावा शाह ने गांधीनगर में गुजरात राज्य भारत स्काउट गाइड एसोसिएशन के प्रशिक्षण केंद्र के आवासीय भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, स्काउट एंड गाइड एक प्रकार से वैश्विक आंदोलन है, लेकिन भारत स्काउट एंड गाइड देशभक्ति, सेवा और समर्पण सिंचित कर एक संपूर्ण नागरिक बनाने की कवायद है।
विज्ञापन


2024 में फिर पीएम बनेंगे मोदी  
गृह मंत्री ने कहा, गुजरात चुनाव के नतीजे राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इससे यह संदेश गया है कि नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाएंगे।

पीएम पद के लिए कोई जगह खाली नहीं : प्रधान
 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 के आम चुनाव में राजग की जीत होगी। फिलहाल भारत में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई जगह खाली नहीं है। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की इस टिप्पणी पर कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है, प्रधान ने बंगाल के सोनपुर में मीडिया से कहा कि मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा है कि लोग उनके साथ हैं। 

चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पैनल पहुंचा गुजरात
गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी का तीन सदस्यीय पैनल गुजरात पहुंच गया है। यह पैनल दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेगा। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 27.28 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ सिर्फ 17 सीटें मिलीं। बता दें, 1960 में राज्य के गठन के बाद से यह कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन था। इससे पहले 2017 में राज्य में पार्टी को 77 सीटें मिली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें