फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह बोले, सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकी साजिशों का करारा जवाब दे रहा है भारत

Sat, 11 Jan 2020 06:47 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amit Shah Gujrat Visit - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शनिवार को अपने गुजरात के दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में महात्मा मंदिर परिसर में सार्वजनिक सुरक्षा के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘विश्वास’ और ‘साइबर आश्वस्त’ प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गांधीधाम समेत कई जिलों के पुलिस मुख्यालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे।

 

प्रोजेक्ट के लोकार्पण के दौरान गृह मंत्री ने गुजरात के विकास की प्रशंसा करते हुए कहा की गुजरात कई महत्वपूर्ण विषयों में पूरे देश का मार्गदर्शन कर रहा है। वैसे आज इस ‘साइबर आश्वस्त’ प्रोजेक्ट की शुरुआत करके गुजरात ने पूरे देश को नई दिशा दिखाई है।

 

गृहमंत्री ने इस मौके पर पोस्ट विभाग की तरफ से तैयार की गई गुजरात की सांस्कृतिक विरासत का परिचय देती हुई बुक ‘हैंडबुक ऑन पोस्टल सर्विस’ का अनावरण किया। शाह ने इस मौके पर डाक विभाग के एक लिफाफे का अनावरण करते हुए कहा कि यह गुजरात की संस्कृति व आदिवासी परंपराओं का एंबेसडर बनेगा। यह लिफाफा देश-विदेश में जहां भी जाएगा गुजरात के एंबेसडर की तरह प्रचार करेगा। 

 

गृहमंत्री ने इस अवसर पर भारत की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब किसी भी प्रकार के हमलों का जवाब देने में समर्थ है। भारत अब सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले देशों में शामिल है। भारत के आर्थिक विकास की बात करते हुए उन्होंने कहा कि 70 सालों के प्रयासों के बाद देश की इकोनॉमी दो ट्रिलियन तक पहुंची थी और मोदी सरकार ने सिर्फ पांच साल में दो से तीन ट्रिलियन की इकोनोमी बना दी, आज भारत दुनिया की सातवीं अर्थव्यवस्था बनी है।

 

इसके बाद गृहमंत्री ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्होंने गांधीनगर से जुड़े हुए कलोल, चांदलोडिया, साबरमती, छारोडी और साणंद रेलवे स्टेशन पर वाईफाई सुविधा और यात्री सुविधा के लिए इलेक्ट्रॉनिक सूचना बोर्ड का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने गांधीनगर रेलवे स्टेशन के परिसर में 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा झंडा भी फहराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें