फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: गृहमंत्री ने की देशभर के हवाईअड्डों पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा, चाक-चौबंद के दिए निर्देश

Fri, 28 Apr 2023 05:46 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह ने हवाई अड्डे के गेट, चेक-इन काउंटर, सुरक्षा जांच और आव्रजन क्षेत्र में व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर/अमित शाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को देशभर के हवाईअड्डों पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए यात्रा में आसानी सुनिश्चित करने और इसके लिए अतिरिक्त उपाय करने का निर्देश दिया। बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृह एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा, गृह मंत्री ने हवाई अड्डे के गेट, चेक-इन काउंटर, सुरक्षा जांच और आव्रजन क्षेत्र में व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। ताकि, यात्रियों को यहां अधिक समय न लगाना पड़े। एयरलाइंस को पीक सीजन के दौरान प्रतीक्षा समय के बारे में सोशल मीडिया पर रीयल-टाइम डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। 

यात्रियों की संख्या में 51.70% का इजाफा
डीजीसीए ने प्रति सप्ताह कुल 22,907 प्रस्थान के साथ उड़ान रोस्टर को मंजूरी दी है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च 2023 के दौरान 3.75 करोड़ यात्रियों ने घरेलू एयरलाइनों की सेवाएं ली हैं, जोकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 2.47 करोड़ की तुलना में 51.70 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें