फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राज्यों के एटीएस के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे गृह मंत्री अमित शाह

Mon, 14 Oct 2019 03:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को विभिन्न राज्यों के आतंक निरोधी दस्तों (एटीएस) के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे। एक सम्मेलन के तौर पर आयोजित इस मुलाकात के दौरान शाह उन्हें आतंकवाद से निपटने के लिए सरकार की नीति से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मेलन जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों की तरफ से बढ़ते खतरे के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तरफ से आयोजित सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी एटीएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान एक समग्र आतंक-निरोधी एक्शन प्लान तय किया जाएगा और यह भी तय किया जाएगा कि विभिन्न राज्यों की एटीएस के बीच आपसी सहयोग को कैसे बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें