अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरा: कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भगवा लहराने के मकसद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार सुबह कोलकाता पहुंच गए हैं। वह यहां दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। उन्होंने मिदनापुर में जनसभा को संबोधित किया। इस रिपोर्ट में रूबरू होते हैं अमित शाह के पूरे शेड्यूल से। साथ ही, जानते हैं कि उनके इस दौरे से बंगाल में किस तरह की हलचल हो सकती है।