फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, बहुत जल्द एम्स से मिलेगी छुट्टी

Sat, 29 Aug 2020 04:54 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ठीक हो चुके हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है। इस बात की जानकारी एम्स दिल्ली ने शनिवार को दी। उन्हें बहुत जल्द दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना से ठीक होने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से 18 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स से जारी एक बयान में कहा गया था कि उन्हें तीन दिनों से बदन दर्द की शिकायत थी और थकान भी महसूस हो रही थी। इससे पहले वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। 

 

बता दें कि इसी महीने दो अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी थी। 
विज्ञापन






उऩ्होंने ट्वीट कर कहा था, 'आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें