गृहमंत्री अमित शाह को बृहस्पतिवार को एम्स से छुट्टी मिल गई। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें शनिवार को देर रात एम्स में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उन्हें एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती किया गया था। कोरोना से उबरने के बाद के बाद वे जांच के लिए एम्स में भर्ती हुए थे और 31 अगस्त को उन्हें छुट्टी मिली थी। इसके बाद उन्हें सांस से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी वजह से उन्हें शनिवार को फिर से एम्स में एडमिट कराया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल में रहने के बावजूद अमित शाह काम को लेकर लगातार सक्रिय थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गांधीनगर लोकसभा क्षेत्रवासियों के लिए ₹229 करोड़ की लागत वाली 24*7 जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया।