फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी का खास संदेश, कहा- उन्होंने प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई

Sun, 22 Oct 2023 11:37 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अमित शाह की तारीफ करने के साथ उनके कामों की सराहना की है।
विज्ञापन
PM Modi, Amit Shah - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास संदेश दिया है। पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अमित शाह की तारीफ करने के साथ उनके कामों की सराहना की है। उन्होंने कहा, 'अमित जी को जन्मदिन का हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने और सहकारी क्षेत्र को और विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान देकर एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।'



उन्होंने आगे कहा, 'वह भारत की प्रगति और गरीबों के लिए बेहतर जीवन को सुनिश्चित करने के लेकर उत्साहित रहते हैं। भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उन्हें लंबी आयु और अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।' 
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के खास मौके पर अहमदाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें