फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार अलग तरह से मन रहा होलिका दहन, कहीं जल रहा मसूद तो कहीं पबजी का पुतला

Wed, 20 Mar 2019 12:06 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अलग तरीके हो रहा होलिका दहन - फोटो : ANI
विज्ञापन
आज पूरे देश में होलिका दहन होगा। लेकिन इस बार ये दिन पहले से बेहद अलग अंदाज में मनाया जा रहा है। माना जाता है कि होलिका जलाने से सारी बुराइयां भी जल जाती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए लोग कई मुद्दों के प्रति अपना विरोध जता रहे हैं। कहीं पबजी का पुतला जल रहा है तो कहीं मसूद अजहर का पुतला, चलिए तस्वीरों में देखते हैं कि कहां कैसे मनाया जा रहा है होलिका दहन- 
विज्ञापन

2 of 10
आतंकी मसूद अजहर का पुतला - फोटो : ANI
मुंबई के वर्ली में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहमद के सरगना मसूद अजहर का पुतला जलाने के लिए तैयार है। आतंकी अजहर पुलवामा सहित कई आतंकी हमलों का जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 10
आतंकी मसूद अजहर का पुतला - फोटो : ANI
ये तस्वीर भी आतंकी मसूद के पुतले की है। जो मुंबई के वर्ली में जलाया जाएगा। इस पुतले के नीचे दहशतवाद लिखा गया है।

4 of 10
दो भाईयों ने बनाया पबजी का पुतला - फोटो : ANI
मुंबई में दो भाइयों अमर और आशीष ने पबजी मोबाइल गेम के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए इसका पुतला बनाया है। आशीष का कहना है कि इस गेम पर प्रतिबंध लगना चाहिए। माता-पिता हमें कहते हैं कि उनके बच्चे पूरे दिन पबजी खेलते रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
दो भाईयों ने बनाया पबजी का पुतला - फोटो : ANI
अमर विठल का कहना है कि पबजी खेलने से लोग हिंसक हो रहे हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते हम इस कॉन्सेप्ट के साथ आए हैं। इससे पहले हमने नोटबंदी और ध्वनि प्रदूषण को लेकर भी जागरुकता पैदा की थी। हम होलिका दहन के समय इस पुतले को जलाएंगे। हम सामाजिक संदेश फैलाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
व्यापारियों ने चीनी सामान जलाया - फोटो : ANI
कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के सदस्यों ने चीनी सामान जलाया है। 
विज्ञापन

7 of 10
व्यापारियों ने चीनी सामान जलाया - फोटो : ANI
लोगों में चीन के प्रति गुस्सा है क्योंकि उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने वीटे का इस्तेमाल कर आतंकी मसूद अजहर को बचाया है। 

8 of 10
व्यापारियों ने चीनी सामान जलाया - फोटो : ANI
सदस्यों का कहना है कि चीन ने पाकिस्तान की मदद की है। अगर चीन नहीं माना तो उसका व्यापार उखाड़ फेंकेंगे।

9 of 10
व्यापारियों ने चीनी सामान जलाया - फोटो : ANI
चीनी सामान में लोगों ने खिलौने से लेकर मोबाइल फोन तक जलाए हैं।

10 of 10
पबजी का पुतला - फोटो : ANI
मुंबई के वर्ली में पबजी का पुतला जलाने के लिए रखा गया है। पबजी गेम के कारण लोग हिंसक हो रहे हैं जिसके कारण अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next