फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद: केंद्र सरकार ने जारी किया छुट्टी का आदेश; क्या है मामला?

Thu, 03 Sep 2026 04:37 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

11 सितंबर को नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट के चलते डीओपीटी ने यह आदेश जारी किया है। साथ ही वाहनों की आवाजाही को लेकर दिल्ली ट्रैफिक से पहले ही एडवायजरी जारी कर दी है। ब्रिक्स लीडर्स समिट का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक होगा। 

विज्ञापन


इन तीन दिनों में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में कई अहम बैठकें होंगी। इनमें ब्रिक्स बिजनेस फोरम और ब्रिक्स लीडर्स समिट भी शामिल है। ब्रिक्स में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। ब्रिक्स के सहयोगी देश, जिनमें बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं, इनके प्रतिनिधि भी नई दिल्ली पहुंचेंगे। 

इस अहम अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन के दौरान नई दिल्ली में विदेशी मेहमानों की आवाजाही रहेगी। व्यापक लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की सलाह पर 11 सितंबर को सरकारी कार्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 12 और 13 सितंबर को क्रमश: शनिवार और रविवार है।
विज्ञापन


ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचने वाले विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्ष एवं डेलीगेट्स के ठहरने के लिए दर्जनभर होटलों में व्यवस्था की गई है। इनमें ताज होटल, मौर्य शेरेटन, ली मेरिडियन, अशोक होटल, सम्राट होटल, क्लेरिजेस होटल, लीला होटल, शांगरी-ला, जनपथ होटल और ताज मान सिंह होटल आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना: सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा एक्शन, वन मंत्री कोंडा सुरेखा की कैबिनेट से छुट्टी, बेटी का बयान बना वजह
विज्ञापन


भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का मुख्य विषय है: 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण। ऐसा विषय जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानव केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। ये 'मानवता सर्वोपरि' की भावना पर आधारित है। इन क्षेत्रों के अलावा, नेता साझा प्राथमिकताओं पर ब्रिक्स के भीतर सहयोग को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे और आपसी महत्व के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने नजरिए साझा करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें