महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया। सीएम फडणवीस की तस्वीर में उनकी पत्नी अमृता और बेटी को होली के रंग में सराबोर देखा गया। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। मायानगरी मुंबई में आज रंगोत्सव खास अंदाज में मनाया गया।
लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं
मुंबई के अलग-अलग इलाकों से आई तस्वीरों में स्थानीय लोगों को अबीर-गुलाल उड़ाते और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए देखा गया। बच्चों से लेकर किशोरावस्था के लोग भी होली के रंग में रंगे दिखे।
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली की मस्ती में डूबे बॉलीवुड सितारे; फैंस के साथ शेयर कीं सेलिब्रेशन की रंग-बिरंगी तस्वीरें
मुंबई के अलग-अलग इलाकों से आई होली की खास तस्वीरों में आप भी देखें रंगों के त्योहार का उल्लास;
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अपने परिवार के साथ होली मनाई।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में बच्चों और किशोर-किशोरियों ने एक-दूसरे को लगाए रंग।
छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में महिलाओं को भी एक-दूसरे को चटक रंग लगाकर होली का त्योहार मनाते देखा गया।