कमिंस ने दिया जवाब
इस पर कमिंस झेंप जाते हैं और मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'मुझे नहीं पता था आप यह सवाल पूछने जा रही हैं। मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान देता हूं।' इस पर महिला एंकर पूछती हैं, 'क्या आप भी इसे स्वीकार करते हैं?' इस पर कमिंस ने कहा, 'जाहिर है, भारत में काफी फैंस हैं। वे क्रिकेट और इससे जुड़े खिलाड़ियों को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। हालांकि, हम खिलाड़ी ज्यादातर समय टीम के साथ होटल में बिताते हैं। या फिर कई बार परिवार वहां होता है। इसलिए आपको किसी फैन के साथ आमने-सामने बातचीत का मौका नहीं मिलता।'