फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो के बाद HIV होगा भारत मुक्त, अगले महीने से मरीजों को मिलेगी यह सुविधा

Tue, 27 Feb 2018 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोग एड्स को लेकर नहीं हैं जागरूक
विज्ञापन
देश के 12 लाख एचआईवी पीड़ित मरीजों को अब नि:शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को वायरल लोड मशीन का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस मशीन की मदद से मरीजों में दवाओं का असर, उनमें वायरस की स्थिति और बीमारी की समय पर पुष्टि हो सकेगी। एक निजी क्षेत्र की कंपनी के साथ एमओयू हस्ताक्षर करने के बाद उन्होंने हर राज्य में यह मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन


देश में एचआईवी और एड्स के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। टीबी की भांति इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों में भी दवाओं का असर देखने को मिलता है। कई मरीज बीच में ही उपचार छोड़ देते हैं तो कई को पहले चरण में ही बीमारी की पुष्टि नहीं हो पाती। इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पूरे देश में एक साथ एचआईवी के खिलाफ अभियान की शुरुआत की है। 
विज्ञापन

एचआईवी एड्स
इसके लिए निजी जांच प्रयोगशालाओं की भी मदद ली गई है। इसके अलावा बताया गया कि इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए साल 2020 तक एड्स के 90 फीसदी मरीजों की पहचान, जांच और इलाज की कोशिश की जा रही है। देश के 525 केंद्रों पर एड्स के मरीजों के वायरल लोड टेस्ट कराए जा सकेंगे। इसके अलावा एड्स के मरीजों की जल्द पहचान और उनके इलाज के लिए भी सरकार प्रयासरत है।

नड्डा ने बताया कि कई बार एआरटी केंद्र पर मौजूद चिकित्सीय अधिकारी के लिए एचआईवी मरीजों की पहले चरण में जांच कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन इस मशीन के आने के बाद यह आसान हो जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने एचआईवी-1 वायरल लोड टेस्टिंग पर दो दिशा-निर्देश भी जारी किए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें