फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: 'पत्नी ने मुझे हरा दिया', जापानी राजदूत का मिसल पाव खाने का वीडियो वायरल, PM मोदी ने ले लिए मजे, पढ़ें

Sun, 11 Jun 2023 02:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जापानी राजदूत द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो पर पीएम मोदी ने भारत की खान-पान विविधता को एक अभिनव तरीके से पेश करने की उनकी इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
पुणे में मिसल पाव का लुत्फ उठाते हिरोशी सुजुकी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित किया है। दरअसल, इस वीडियो में सुजुकी को पुणे में अपनी पत्नी के साथ भारतीय खान-पान का आनंद लेते देखा जा सकता है। हिरोशी सुजुकी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ पुणे में मिसल पाव का लुत्फ उठाते दिखे। जहां एक तरफ सुजुकी कम मसालेदार तो उनकी पत्नी मसालेदार खाना चुनती हैं। 
विज्ञापन


जापान के राजदूत ने शेयर किया वीडियो
हिरोशी सुजुकी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए भारत के स्ट्रीट फूट की तारीफ की। उन्होंने कहा- 'मुझे भारत का स्ट्रीट फूड पसंद है, लेकिन थोड़ा तीखा कम।' 

एक अन्य वीडियो  में सुजुकी को मिसल पाव का आनंद लेते हुए भी देखा गया, जहां उनकी पत्नी ने तीखा मिसल पाव चुना। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- 'मेरी पत्नी ने मुझे हरा दिया।' 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने की सुजुकी की सराहना
जापानी राजदूत द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो पर पीएम मोदी ने भारत की खान-पान विविधता को एक अभिनव तरीके से पेश करने की उनकी इस पहल की सराहना की। उन्होंने सुजुकी को अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा- 'श्रीमान राजदूत यह एक ऐसी प्रतिस्पर्धा है, जिसमें हार का आपने बुरा नहीं माना होगा।  आपको भारत की खान-पान विविधता का लुत्फ उठाते और अभिनव तरीके से इसे पेश करते देखकर अच्छा लगा। ऐसे वीडियो आते रहें।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें