फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को झटका, विधानसभा स्पीकर भाजपा में शामिल

Mon, 05 Nov 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजॉल
विज्ञापन
मिजोरम चुनाव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। हिफेई ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर. लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है। हिफेई ने कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


अनुभवी नेता हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से चुनकर 40 सदस्यीय विधानसभा में पहुंचे थे। पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है। यहां 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले से ही माना जा रहा था कि उन्होंने ऐसा भाजपा में शामिल होने के लिए किया है।

भाजपा के एक नेता ने 4 नवंबर को दावा किया था कि वरिष्ठ नेता हिफेई भाजपा में शामिल होंगे। वह पलक विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा नेता ने दावा करते हुए कहा था, 'वह (हिफेई) पहले स्पीकर के पद से अपना इस्तीफा देंगे और फिर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्ता से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद वह हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे।' भाजपा नेता ने आगे बताया था कि हिफेई ने हाल ही में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें