फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोडसे का जन्मदिन मनाने पर हिंदू महासभा के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार

Tue, 21 May 2019 01:25 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
नाथूराम गोडसे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रविवार को सूरत में नाथूराम गोडसे की जयंती मनाने के आरोप में पुलिस ने हिंदू महासभा के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। सूरत पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया कि इन कार्यकर्ताओं ने लिम्बायत इलाके के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर में गोडसे का जन्मदिवस समारोह आयोजित किया था। 

विज्ञापन


इस सिलसिले में इन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। समारोह के दौरान इन कार्यकर्ताओं ने गोडसे की तस्वीर के सामने दीप जलाकर मिठाई बांटी और भजन भी गाए। साथ ही कार्यक्रम की तस्वीरें खींची और वीडियो भी बनाया।

शर्मा ने बताया कि इन्होंने गांधी की हत्या करने वाले गोडसे की पूजा कर नागरिकों की भावनाओं को आहत किया है। यह समारोह लोगों को उकसाने और शांतिपूर्ण माहौल में तनाव पैदा करने का प्रयास था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें