फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: सोशल मीडिया के जरिए आतंकी भर्ती कर रहा पाकिस्तान

Tue, 21 May 2019 01:17 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा है कि एलओसी से घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तानी एजेंसियां सोशल मीडिया के जरिए कश्मीर घाटी में युवकों को कट्टरपंथी बना रही है। सिंह ने बताया कि सेना की आतंक-रोधी मुहिम के कारण सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ बहुत मुश्किल हो गई है इसलिए पाक अब स्थानीय भर्ती बढ़ाना चाहता है। इसके चलते उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। 

विज्ञापन


उत्तरी कमान के प्रमुख ने बताया कि स्थानीय भर्ती ही अभी चिंता का कारण है लेकिन युवाओं को भी पाकिस्तानी एजेंसियों की हकीकत का अहसास हो रहा है। जनरल सिंह के मुताबिक, ‘पिछले साल 217 स्थानीय युवकों ने हथियार उठाए थे, इस साल यह तादाद घटकर 40 हो गई है।’ भारतीय सेना कश्मीरी परिवारों और शिक्षकों की सहायता से बड़ी तादाद में भटके युवाओं को मुख्यधारा में ले आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें