फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ की गर्दन काटने पर 1 करोड़ के इनाम का ऐलान

Wed, 21 Sep 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images file
विज्ञापन
पाकिस्तान और नवाज शरीफ के खिलाफ भारत में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सड़क पर पुतले फूंके जा रहे हैं लेकिन बात अब इससे आगे बढ़ चुकी है। 
विज्ञापन


हरिद्वार में हिंदू राष्ट्रीय क्रांति दल नाम के संगठन ने उरी हमले पर आक्रोश जताया है। संगठन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की गर्दन पर 1 करोड़ का इनाम रखा है। संगठन का कहना है कि जो भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की गर्दन काटकर लाएगा उसे एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा।
Trending Videos

10000000 का इनाम

- फोटो : Amar Ujala
हिंदू क्रांति दल का कहना है कि 'आज पूरा भारत आक्रोशित है, राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर, जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर आज पाकिस्तान को जवाब देना चाहता है। हमारे संगठन ने भी तय किया है। पूरे देश में हम लोगों की बातचीत हुई है। यदि कोई व्यक्ति आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का सिर काटकर लाएगा, तो हमारा संगठन उसे एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देगा।'

 
विज्ञापन

आतंक का ठेकेदार है पाकिस्तान

- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गौरतलब है कि पाकिस्तान आतंक को भारत के खिलाफ लगातार इस्तेमाल करता रहा है। चाहे कश्मीर में हिंसा हो या उरी में आतंकी हमला। हर आतंकी हमले में पाकिस्तानी हाथ होने की पुष्टि लगातार होती रही है। फिर भी पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा है। सेना को अब तक मिले साक्ष्यों के मुताबिक उरी हमले के आतंकी भी पाकिस्तान से ही आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें