फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

01 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 01 Feb 2022 07:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
बजट 2022 - फोटो : अमर उजाला

Budget 2022 Expectations: आज पेश होगा आम बजट, क्या मिलेगी टैक्स में छूट, जानें स्लैब में हो सकते हैं क्या बड़े बदलाव?
एक फरवरी, 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अपना चौथा केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। इसपर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। जहां व्यापारी व्यापार में राहत की उम्मीद लगाए बैठा है तो वहीं आम आदमी को महंगाई से राहत मिलने की आस है, जबकि एक नौकरीपेशा को बजट से आयकर में छूट की उम्मीद रहती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
School Reopening - फोटो : Amar Ujala

हरियाणा: आज से खुलेंगे 10वीं से 12वीं के स्कूल, बिना टीका नहीं मिलेगा प्रवेश, सहमति पत्र भी लाना होगा
15 से 18 साल के 82 फीसदी स्कूली बच्चों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है लेकिन 5800 शिक्षकों ने अभी वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है। दूसरी तरफ बोर्ड परीक्षाओं और कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार के आदेश पर मंगलवार से 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल जाएंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झारखंड : आज से 17 जिलों में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, इन सात जिलों में सिर्फ नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं खुलेंगी
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी पार्क और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे। रेस्तरां, बार, सिनेमा हॉल, दुकानों और शॉपिंग मॉल खुलेंगे, परंतु इनमें एक बार में 50 प्रतिशत क्षमता से अधिक लोगों की मौजूदगी नहीं होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर

गुजरात: अहमदाबाद में सीरियल बम ब्लास्ट मामले में आज आ सकता है फैसला, 77 आरोपियों पर चला था मुकदमा
अहमदाबाद में 2008 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट मामले में 13 साल से अधिक समय बाद फैसला आने की संभावना है। अहमदाबाद की एक विशेष अदालत मंगलवार को अपना फैसला सुना सकती है। इस विस्फोट में 56 लोगों की मौत हो गई थी और 78 आरोपियों पर मुकदमा चलाया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mouni Amavasya - फोटो : अमर उजाला

Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या आज, श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी
माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या (मौनी अमावस्या) मंगलवार को परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। श्रद्धालु इस दिन राप्ती सहित आसपास की पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य करेंगे।



यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें