फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: '2026 विधानसभा चुनाव में हार के डर से हिमंत ने उठाया पाकिस्तान-लिंक का मुद्दा', कांग्रेस का बड़ा दावा

Sun, 25 May 2025 07:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री उनके सांसद गौरव गोगोई को आईएसआई एजेंट के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि अगर सांसद को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया गया तो भाजपा सरकार 2026 के विधानसभा चुनाव में हार जाएगी।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा पर कांग्रेस का आरोप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को आईएसआई (पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी) का एजेंट साबित करने की कोशिश इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर कांग्रेस 2026 के असम विधानसभा चुनाव में गोगोई को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाती है, तो भाजपा की हार तय है। पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गोगोई की लोकप्रियता से सरमा घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा, 'हिमंत बिस्वा सरमा को यह बात अच्छी तरह से समझ आ गई है कि अगर कांग्रेस गोगोई को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती है, तो उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। इसलिए वह बेबुनियाद आरोप लगाकर गोगोई की छवि को खराब करना चाहते हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PM Modi: कल दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे पीएम मोदी; 82,950 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

गोरव गोगोई की बढ़ती लोकप्रियता से डरे हैं सरमा- कांग्रेस
रिपुन बोरा ने कहा कि गोगोई ने संसद के अंदर और बाहर अपनी कार्यशैली से खुद को साबित किया है। इसीलिए उन्हें लोकसभा में पार्टी का उपनेता बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ने उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन गोगोई ने 2024 में जोरहाट सीट से शानदार जीत दर्ज की, जिससे उनकी राजनीतिक साख और बढ़ी।
विज्ञापन


गोगोई की पत्नी पर आरोपों को बताया बेतुका
मुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया था कि गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ने पाकिस्तान की 19 बार यात्रा की है और उनके आईएसआई से संबंध हैं। इस पर बोरा ने जवाब दिया, 'गोगोई की पत्नी एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ में काम करती हैं, जिसका नेटवर्क पाकिस्तान सहित कई देशों में है। अगर उन्होंने काम के सिलसिले में पाकिस्तान की यात्रा की हो या वहां से वेतन मिला हो, तो इसमें गलत क्या है?' बोरा ने सवाल उठाते हुए कहा, 'विदेश मंत्री एस. जयशंकर की पत्नी जापानी नागरिक हैं और उनका एक बेटा ब्रिटिश नागरिक है। तो क्या इसका मतलब यह है कि हम जयशंकर की देशभक्ति पर शक करें?'

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: 'प्रगति के लिए आधुनिकता जरूरी, लेकिन न हो भारतीय समाज का पश्चिमीकरण'; नितिन गडकरी ने कही यह बात
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अन्य लोगों का दिया उदाहरण
इस दौरान रिपुन बोरा ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बेटे और भाई के पाकिस्तान से जुड़े पेशेवर संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि कई भारतीय व्यापारी पाकिस्तान से व्यापार करते हैं। उन्होंने पूछा, 'अगर गौरव गोगोई या उनकी पत्नी ने कोई भी कानूनी काम किया है या पाकिस्तान की यात्रा की है, तो इसमें गलत क्या है?'। उन्होंने यह भी कहा कि गोगोई की पत्नी और बच्चे ब्रिटिश नागरिक हैं ताकि वे बार-बार यात्रा कर सकें और इसमें कोई कानूनी अड़चन न आए। यह उनकी व्यक्तिगत सुविधा से जुड़ा मामला है।

गोगोई ने भी किया पलटवार
गौरव गोगोई ने भी सीएम सरमा के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरमा बिना किसी सबूत के ऊल-जलूल आरोप लगा रहे हैं और आईटी सेल ट्रोल की तरह व्यवहार कर रहे हैं। गोगोई ने कहा, 'यह आरोप हास्यास्पद, बेबुनियाद, पागलपन और बकवास हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें