कामरूप अकादमी से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद हिमंत ने कॉटन कॉलेज गुवाहाटी में दाखिला लिया। पॉलिटिकल साइंस में स्नाकोत्तर किया और वो छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। इसके बाद उन्होंने सरकारी लॉ कॉलेज से एलएलबी (कानून) और गुवाहाटी कॉलेज से पीएचडी की डिग्री ली। पांच साल तक उन्होंने गुवाहाटी कोर्ट में वकालत की। 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री तरूण गोगोई से विवाद के बाद उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
राहुल गांधी के कुत्ते को लेकर छोड़ी थी कांग्रेस पार्टी
हिमंत बिस्वा सरमा को राहुल गांधी के कुत्ते के प्रेम को तरजीह देना कभी पसंद नहीं आया। एक बार सरमा ने खुद ट्वीट कर बताया कि जब कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ असम के अहम मुद्दों पर बातचीत करना चाहते थे तो वो उस वक्त अपने कुत्ते को बिस्किट खिला रहे होते थे, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता था, इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।