फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के आरोपों पर असम सीएम का पलटवार: बोले- दुबई के फ्लैटों के असली मालिक कोई और, पेश किए सबूत

Mon, 06 Apr 2026 10:45 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दुबई के फ्लैटों के असली मालिकों के नाम उजागर करते हुए कांग्रेस के आरोपों को झूठा बताया है। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने उन पर पत्नी की विदेशी संपत्ति छिपाने का आरोप लगाकर चुनाव आयोग से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और ईडी जांच की मांग की है।
विज्ञापन
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस के आरोपों पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि उनकी टीम ने दुबई के उन दो फ्लैटों के असली मालिकों का पता लगा लिया है जिनका जिक्र कांग्रेस कर रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इन फ्लैटों के मालिक मोहम्मद अहमद और फातिमा सुलेमान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 'फेक एआई कैंपेन' चलाने के लिए ये दस्तावेज 'स्क्रैबड' वेबसाइट से चुराए हैं।
विज्ञापन



इस पहले, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी रद्द करने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। जालुकबारी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग ने शिकायत की कि मुख्यमंत्री ने चुनावी हलफनामे में अपनी पत्नी की विदेशी संपत्तियों की जानकारी छिपाई है। कांग्रेस का दावा है कि उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास दुबई में दो फ्लैट और अमेरिका के व्योमिंग में कंपनियां हैं।

ये भी पढ़ें: असम चुनाव: कांग्रेस की मांग- रद्द की जाए CM सरमा की उम्मीदवारी, पत्नी की संपत्ति छिपाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के पासपोर्ट हैं। उन्होंने इन संपत्तियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग भी की। हालांकि मुख्यमंत्री सरमा ने इन सभी दावों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप की झूठी जानकारी फैला रहा है। इस पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने उन्हें चुनौती दी है कि वह भगवद गीता की कसम खाकर इन आरोपों को गलत साबित करें। बता दें कि असम की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें