फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को विधायक दल के नेता चुने जाएंगे हिमंत: 12 को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; PM भी रहेंगे मौजूद

Sun, 10 May 2026 05:43 AM IST
राकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

असम विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा आज विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को औपचारिक रूप से अपना नेता चुनेगी। वे 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसमें पीएम मोदी और 22 राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत राजग का भारी जमावड़ा होगा। वहीं, पुडुचेरी में भी सत्ता की तस्वीर साफ हो गई है।
 
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुवाहाटी में रविवार को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम हिमंत बिस्व सरमा नेता चुने जाएंगे। इसके बाद मंगलवार को वे पूर्वोत्तर के सबसे अहम राज्य असम में बतौर मुख्यमंत्री अपनी तीसरी पारी का आगाज करेंगे। शपथग्रहण समारोह में भाजपा पश्चिम बंगाल की तरह ही राजग का शक्ति प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


खानापारा वेटरनरी कॉलेज मैदान में 11 बजे होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, मोदी सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्री, राजगशासित सभी 22 राज्यों के मुख्यमंत्री व गठबंधन के सभी दलों के अध्यक्ष शिरकत करेंगे। पार्टी ने विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

चुनाव में बिखर गया विपक्ष 
गौरतलब है कि असम में भाजपा की अगुवाई में राजग ने जीत की हैट्रिक लगाने के साथ अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी ने 126 सीटों में से 82 सीटें जीत कर पहली बार अपने दम पर बहुमत और सहयोगियों बीपीएफ-एजीपी के साथ सौ का आंकड़ा पार किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फैशन डिजाइनर से लेकर आदिवासी तक: शुभेंदु के मंत्रिमंडल में सामाजिक संतुलन, OBC-SC चेहरों को मिला प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने रंगासामी को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, शपथ 13 को
दूसरी ओर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को एन रंगासामी को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया। गृह मंत्रालय की अधिसूचना में में यह जानकारी दी गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिसूचना के बाद उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। रंगासामी 13 मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 4 मई को आए चुनाव परिणाम में अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाले एनडीए की शानदार जीत के बाद रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं। 

अन्य वीडियो: 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें