फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Ministers Portfolios: असम में 12 मंत्रियों को विभाग आवंटित, CM हिमंत ने गृह समेत कई विभाग अपने पास रखे

Mon, 08 Jun 2026 03:57 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, गुवाहाटी।

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी कैबिनेट के 12 नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गृह, निर्माण और ऊर्जा जैसे भारी-भरकम विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि उनके करीबी जयंत मल्ला बरुआ को नया वित्त मंत्री बनाया गया है। किसे मिला कौन सा विभाग? जानिए...
 
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा, मुख्यमंत्री, असम - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए सभी नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने कुल 12 नवनियुक्त मंत्रियों को उनके मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंप दी। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने संभाले अहम विभाग
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सरकार की कमान पूरी तरह अपने हाथों में रखी है। उन्होंने गृह और राजनीतिक विभाग को किसी अन्य को नहीं सौंपा है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग और ऊर्जा मंत्रालय भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेगा। सरमा सूचना और जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी भी खुद संभालेंगे। इसके अतिरिक्त जो विभाग किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे सभी मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे।

वरिष्ठ मंत्रियों पर जताया भरोसा
इस नए विभाग आवंटन में मुख्यमंत्री ने अपने पुराने और अनुभवी सहयोगियों पर भारी भरोसा जताया है। वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की गई है। वरिष्ठ मंत्री रानोज पेगु शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। वहीं अशोक सिंघल को उनका पुराना स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय वापस मिला है। सिंघल इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग का काम भी देखेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे': इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की

नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सरकार ने इस बार कई युवा और भरोसेमंद चेहरों को आगे बढ़ाया है। बिमल बोरा को सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। बोरा इसके साथ उद्योग, वाणिज्य और सार्वजनिक उद्यम विभाग भी संभालेंगे। उनके पास एक्ट ईस्ट पॉलिसी मामलों का जिम्मा भी रहेगा। सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला वित्त मंत्रालय को लेकर रहा। मुख्यमंत्री के बेहद करीबी सहयोगी जयंत मल्ला बरुआ को असम का नया वित्त मंत्री बनाया गया है। बरुआ को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से सरकार में उनका कद काफी बढ़ गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि असम के माननीय राज्यपाल की मंजूरी के बाद, मुझे असम सरकार के मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों के आवंटन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।
विज्ञापन


दो चरणों में हुआ शपथ ग्रहण
असम में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हुई है। जिन 12 मंत्रियों को आज विभाग बांटे गए हैं, उन्होंने बीते पांच जून को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इससे पहले मुख्यमंत्री के साथ चार अन्य मंत्रियों को 12 मई को ही पद की शपथ दिला दी गई थी। उन चार मंत्रियों के विभागों की घोषणा सरकार की ओर से काफी पहले ही की जा चुकी थी। आज के फैसले के बाद अब पूरी कैबिनेट तस्वीर साफ हो चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें